1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद: नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व जनपद फर्रुखाबाद के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने आज कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कादरदादपुर सराय व कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील का निरीक्षण किया। ग्राम कादरदादपुर सराय के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने ग्राम में बने माडल प्राथमिक विद्यालय के शिलापट का अनावरण कर विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय व विभिन्न कक्षों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त निर्मित माडल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को देखकर नोडल अधिकारी ने बीडीओ श्री प्रकाश उपाध्याय, ग्राम प्रधान जोगराज सिंह राजपूत व सचिव शिवसिंह प्रजापति की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने वहां पर मौजूद कई महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इसके उपरांत नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने ग्राम में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्यायें सुनी। जन चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी ने ग्राम वासियों से विद्युत,पानी,सिंचाई व राशन वितरण आदि के बारे में जानकारी की।

ग्राम के निरीक्षण के दौरान छुटपुट कमियों को छोड़ कर सडकें,विद्यालय,शौचालय सहित सभी कार्य चुस्त दुरुस्त मिलने पर नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर की।
तथा छुटपुट कमियों को तत्काल ही सुधार करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने अस्पताल परिसर में भ्रमण कर विभिन्न चिकित्सा कक्षों व वार्डों का जायजा लिया तथा चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनुराग वर्मा से जानकारी हासिल की। अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने नगरपालिका कायमगंज द्वारा बनबाये गये अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त माडल शौचालय का फीता काट कर शुभारम्भ किया।

नगरपालिका द्वारा निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त माडल शौचालय का उत्कृष्ट रखरखाव व साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखकर नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की कार्य प्रणाली की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

इसके उपरांत नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कायमगंज तहसील का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने तहसील परिसर में भ्रमण कर रिकार्ड रूम, सभागार सहित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखकर नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने भारी प्रशन्नता व्यक्त की।

भ्रमण के उपरांत नोडल अधिकारी ने तहसील के विभिन्न अभिलेखों का वारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छुटपुट कमियां छोड़कर सभी अभिलेख चुस्त दुरुस्त मिलने पर नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने विशेष संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने तहसील में मौजूद तमाम फरियादियों की समस्याएं सुनी।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता के साथ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ,पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील यादव, परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा।

बीएसए लालजी यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी शिवशंकर मौर्य, सीएमओ डाॅ चन्द्र शेखर,तहसीलदार, एक्शियन विद्युत एस के अग्रवाल, एसडीओ दिलीप कुमार, भूपाल सिंह,नायब तहसीलदार पवन गुप्ता,आपूर्ति निरीक्षक हिमाचल यादव,पीआरओ रामबाबू सिंह, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय,कम्पिल थानाध्यक्ष दिनेशकुमार गंगवार, सहित तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...