1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: महिलाओं द्वारा मनाया गया मां शीतला देवी अष्टमी महोत्सव

फर्रुखाबाद: महिलाओं द्वारा मनाया गया मां शीतला देवी अष्टमी महोत्सव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: महिलाओं द्वारा मनाया गया मां शीतला देवी अष्टमी महोत्सव

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज के ग्राम चिलौली स्थित ऐतिहासिक प्राचीन एवं सिध्द हाथी वाली देवी मन्दिर पर महिलाओं द्वारा बड़ी ही धूम-धाम से मां शीतला देवी अष्टमी महोत्सव मनाया गया।

शिव को निहारती नन्ही बालिका

मां शीतलादेवी अष्टमी पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाओं द्वारा हाथी वाली देवी मन्दिर पर पहुंच कर मां महागौरी एवं लक्ष्मी जी की बङी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना व भजन कीर्तन किए गये।

साथ भोजन करती हुई महिलाएं

भजन कीर्तन के उपरान्त सभी महिलाओं द्वारा मन्दिर परिसर में एक साथ बैठकर भोजन किया गया। भोजन के उपरान्त महिलाओं ने अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ग्राम चिलौली स्थित ऐतिहासिक प्राचीन एवं सिध्द मन्दिर हाथी वाली देवी नगर एवं क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आस्था का केन्द्र बनी हुई हैं।

परिवार के साथ मंदिर आयी हुई महिला

होली के उपरान्त अष्टमी के दिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं मन्दिर पर पहुंच कर हाथी वाली देवी महागौरी एवं लक्ष्मी जी की बड़ी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना व भजन कीर्तन करती हैं, भजन कीर्तन के उपरान्त सभी महिलाएं एक साथ बैठकर भोजन करती हैं।

पूजा के बाद मिल बैठकर भोजन करती महिलाएं

कहा जाता है कि आज के दिन वाशा भोजन करने का विशेष महत्व है। क्योंकि उक्त मन्दिर पर अधकांश महिलाएं वाशा भोजन ही लेकर आती हैं तथा मन्दिर परिसर में एक साथ बैठकर भोजन करती हैं। इसीलिए उक्त सिद्ध हाथी वाली देवी को मां शीतला देवी भी कहा जाता है।

प्रांगण में बैठे शृद्धालु

भोजन के उपरान्त महिलाएं अपने बङों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। आज अष्टमी के दिन नगर की उर्मिला सिंह,सुनीता गुप्ता, रागिनी गुप्ता, रजनी गुप्ता,रचना गुप्ता,ऐसानी गुप्ता,रंजना गुप्ता,पिंकी गुप्ता,गीता गुप्ता,गुङिया गुप्ता,शारदा गुप्ता,पिंकी गुप्ता, मयूरी गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता,पूजा गुप्ता,कुसुमलता गुप्ता,रेहा गुप्ता,अंकिता,रचना गुप्ता, गौरी,संतोषी,छवि,शिवानी।

शीतला माता की कथा सुनती हुई महिलाएं

प्रिया गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने हाथों वाली देवी मन्दिर पहुंच कर मां शीतला देवी सहित सभी देवी देवताओं की बड़ी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया तथा वहां एक साथ बैठकर अपने अपने घरों से लेकर आये सुरुचिपूर्ण भोजन का लुत्फ लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...