{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में निष्ठा एप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया कर किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने निष्ठा प्रशिक्षण हाल का फीता काट कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में श्रेष्ठ शिक्षा गुणवत्ता के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने अध्यापकों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा में गिरावट की बजह से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई है। परन्तु वर्तमान सरकार शिक्षा के स्तर को लगातार उठाने हेतु प्रतिबद्ध है।
सरकारी विद्यालयों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था हेतु सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसके साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता एवं स्कूल भवन पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षक विद्यालयों में कार्य कराना शुरू करें।
शिक्षक प्रेरणा एप का विरोध न करें बल्कि उसके प्रति जागरूक होकर प्रेरणा एप पर रिपोर्टिंग प्रारम्भ की जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा विभाग में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों में शिक्षक पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें।