1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: नमकीन भण्डार पर लाखों रुपये जीएसटी कीं चोरी पकड़ी

फर्रुखाबाद: नमकीन भण्डार पर लाखों रुपये जीएसटी कीं चोरी पकड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: नमकीन भण्डार पर लाखों रुपये जीएसटी कीं चोरी पकड़ी

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

शासन द्वारा जीएसटी की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के तहत राज्य जीएसटी विभाग इटावा संभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति द्वारा अपनी टीम के असिस्टेंट कमिश्नर चरन सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर विजय कुमार त्रिपाठी व वाणिज्य कर अधिकारी गणेश यादव, अभिषेक मिश्र व अरविंद यादव के साथ फर्रुखाबाद के भोलेपुर स्थित श्री दुर्गा नमकीन भण्डार पर अचानक छापामारी कर जांच-पड़ताल की गई।

जांच पङताल के दौरान मौके पर मौजूद 19 लाख रुपये माल के स्टाक से संबंधित प्रतिष्ठान मालिक रघुवर दयाल मौर्य द्वारा स्टाक रजिस्टर व निर्माण रजिस्टर उपलब्ध न करा पाने पर टीम के अधिकारियों द्वारा उक्त माल को सीज कर दिया गया, जांच के दौरान प्रतिष्ठान मालिक द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रपत्रों में अनियमितता प्रतीत होने पर कुछ प्रपत्र भी अधिकारियों द्वारा सीज कर दिए गये हैं जिनकी विवेचना की जा रही है।

वहीं एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने बताया कि कई बिन्दुओं को लेकर उक्त श्री दुर्गा नमकीन भण्डार पर अचानक छापामारी जांच-पड़ताल की गई है। उक्त फर्म द्वारा पिछले दस माह में एक करोड़ 18 लाख रुपये का टर्न ओवर दिखाया गया है।

जबकि जीएसटी लागू होने से अभी तक उक्त फर्म द्वारा कोई भी ई-वे बिल जनरेट नहीं किया गया है। जांच पङताल के दौरान मौके पर 19 लाख रुपये का माल बिना प्रपत्रों के पाये जाने पर माल को सीज कर दिया गया है। प्रतिष्ठान मालिक को टैक्स व अर्थदंड सहित 2 लाख 55 हजार रुपये तत्काल जमा करने के निर्देश दिये गये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...