1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: पहली अभिमन्यु शूटिंग एकेडमी का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: पहली अभिमन्यु शूटिंग एकेडमी का शुभारम्भ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: पहली अभिमन्यु शूटिंग एकेडमी का शुभारम्भ

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फतेहगढ के भोलेपुर स्थित फर्रुखाबाद जनपद की पहली अभिमन्यु शूटिंग एकेडमी का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के उपरांत जिलाधिकारी ने गन से शूट कर मैन बिन्दु पर निशाना लगाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शूटिंग एकेडमी से युवा अधिक से अधिक लाभान्वित होकर जनपद का ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का भी नाम रोशन करेंगे। शूटिंग गेम के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा प्रतिभाशाली युवा इस खेल को अपना कैरियर भी बना सकते हैं तथा ओलम्पिक में भी भाग ले सकते हैं।

जनपद की एक मात्र 10 मीटर राइफल, पिस्टल शूटिंग रेंज बनना युवाओं के लिए अच्छा विकल्प है।
अब युवाओं को निशानेबाज बनने के लिए दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा, शूटिंग रेंज के कोच संस्थापक अनिल पाल ने कहा कि शूटिंग सिखाने के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा।

फर्रुखाबाद के युवाओं को शहर से लेकर राष्ट्र स्तर तक के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा दिया।अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज अनिल पाल ने पिछले साल जर्मनी व चेक रिपब्लिक में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...