1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: महिला दिवस पर डाॅ मिथिलेश अग्रवाल के घर कार्यक्रम

फर्रुखाबाद: महिला दिवस पर डाॅ मिथिलेश अग्रवाल के घर कार्यक्रम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: महिला दिवस पर डाॅ मिथिलेश अग्रवाल के घर कार्यक्रम

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रमुख समाजसेविका डाॅ मिथिलेश अग्रवाल के आवास एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बालिकाओं व महिलाओं को रोजगार व स्वाबलम्बी बनाने हेतु वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की तीन बालिकाओं को निशुल्क सिलाई मशीनॆ प्रदान की गई।

वहीं महिला दिवस पर गम्भीर बीमारी से ग्रसित कोमा में पङी शिक्षक की पत्नी के इलाज हेतु डाॅ मिथिलेश अग्रवाल द्वारा 51 सौ रुपये नकद धनराशि धनराशि प्रदान कर महिला के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की गई।

महिला दिवस एवं होली की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रमुख समाजसेविका डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों के साथ मलिन बस्ती में पहुंच कर होली का त्यौहार भली भांति मनाने हेतु सैकड़ो गरीब महिलाओं को आटा, चीनी, घी, मैदा आदि खाद्य सामग्री प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दीं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क मशीनें पाकर व राशन सामग्री पाकर उक्त बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा डाॅ मिथिलेश अग्रवाल की उत्तरोत्तर प्रगति व दीर्घायु होने के लिए दुआएं की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने वहां पर भारी संख्या में मौजूद महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ चढकर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं अभी भी पिछड़ी हुई है।

उन्हें सशक्त बनाने के लिए हम सभी को आगे आकर प्रयास करना चाहिए। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाॅ मिथिलेश अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री व प्रमुख उपन्यास लेखिका सरस्वती वर्मा, मंजू अग्रवाल, रागिनी गुप्ता, मंजू गुप्ता व संतोष कालरा सहित तमाम महिलाओं ने अपने बिचार व्यक्त कर महिला सशक्तीकरण पर बल दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...