{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज नगर व क्षेत्र में बङे ही उत्साह के साथ एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व रंगों से सराबोर कर होली का त्यौहार मनाया गया।

रंगों के त्यौहार होली पर नगर के प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू , गिरीश चन्द्र अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, प्रहलाद नारायन अग्रवाल, राजीव विन्दल, किशन प्रसाद अग्रवाल, शम्भू दयाल कौशल, ब्रजेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता।

हरेराम अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सतीश चन्द्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल रस्तोगी, हरीओम रस्तोगी,कृष्ण मुरारी रस्तोगी लल्ला,रजत रस्तोगी,ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश यादव कल्लू, चेयरमैन सुनील चक,व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता।

महामंत्री अमित सेठ, अभिषेक अग्रवाल,पवन गुप्ता सहित तमाम उद्योगपतियों,समाज सेवियो,व्यापारियों व नगरवासियों ने एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर व रंगों से सराबोर कर बङे ही उत्साह के साथ होली का त्यौहार मनाया।

वहीं नगर की महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में उत्साहित महिलाओं द्वारा एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर व रंगों से सराबोर कर व श्री राधा कृष्ण के भजनों पर आकर्षक नृत्य कर बङे ही उत्साह के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।

वहीं युवाओं द्वारा टोलियाँ बना कर नगर में पैदल भ्रमण कर एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर व डालकर होली का त्यौहार मनाया गया। अबीर-गुलाल व रंग लगाने का कार्यक्रम प्रातःकाल 6 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर एक बजे तक जारी रहा।