{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कायमगंज के लायन्स स्कूल में प्रमुख समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब कायमगंज व शंकरा आई हास्पीटल मंधना कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से आज निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन लैस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डाॅ मिथिलेश अग्रवाल,लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन वलवीर सिंह गंगवार,सचिव लायन अखिलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश गंगवार, लायन प्रहलाद नारायन अग्रवाल,लायन सुभाष गुप्ता, लायन ब्रजेश गुप्ता, लायन संजय गोयल, लायन सुधीर गुप्ता, शिविराध्यक्ष लायन विनोद गंगवार,लायन आलोक रस्तोगी,टीम लीडर राजकुमार श्रीवास्तव,राम मोहन आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

शिविर के दौरान शंकरा आई हास्पीटल कानपुर के कुशल नेत्र चिकित्सक डॉ अनिल व डाॅ गरिमा एवं उनकी टीम द्वारा तीन सौ से अधिक नेत्र रोगियों की आखों की जांच की गई। जांच के उपरांत 160 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द आपरेशन हेतु चयनित किया गया।

आपरेशन हेतु चयनित नेत्र रोगियों को शंकरा आई हास्पीटल की बसों द्वारा ले जाकर कानपुर के मंधना स्थित शंकरा आई हास्पीटल के अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त आपरेशन थिएटर में कुशल नेत्र सर्जनों द्वारा आई ओ एल विधि से नेत्र रोगियों की आखों के लैन्स प्रत्यारोपण किए जायेंगे।
शिविर के दौरान शंकरा आई हास्पीटल कानपुर के टीम लीडर राजकुमार श्रीवास्तव,राम मोहन,डॉ अनिल व डाॅ गरिमा एवं उनकी टीम को विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक, डा मिथिलेश अग्रवाल व लायन्स क्लब के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान लायन्स क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विधायक अमर सिंह खटिक सहित सभी अतिथियों को स्मृति स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में निस्पक्ष एवं निर्भीक समाचार संकलन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाले वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता को विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक सहित सभी अतिथियों,लायन्स बन्धुओ व शंकरा आई हास्पीटल के चिकित्सकों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।