(फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट)
कायमगंज के दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के चीफ कैमिस्ट सुरेश सिंह चौहान के सेवा निवृत्त होने पर चीनी मिल के सभागार में एक विशाल विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना, मुख्य लेखाकार मेवालाल पासी, मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव और कैशियर बलबीर सिंह सहित मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सेवा निवृत्त चीफ कैमिस्ट सुरेश सिंह चौहान को माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

वहीं, चीफ कैमिस्ट सुरेश सिंह चौहान के सेवा निवृत्त होने पर चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना द्वारा डिप्टी चीफ कैमिस्ट अमित कुशवाहा को चीफ कैमिस्ट का दायित्व सौंपा गया है।

विदाई समारोह के दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना द्वारा दिए गए अपने संक्षिप्त उदबोधन के दौरान निवर्तमान चीफ कैमिस्ट सुरेश सिंह चौहान कीं कार्यप्रणाली की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के समापन के उपरान्त प्रधान प्रबन्धक दिलीप कुमार सक्सेना सहित चीनी मिल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान चीफ कैमिस्ट सुरेश सिंह चौहान को गाङी से सम्मान विदा किया गया।