1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने फाइव स्टार स्कूल का उद्घाटन किया

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने फाइव स्टार स्कूल का उद्घाटन किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने फाइव स्टार स्कूल का उद्घाटन किया

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर इनोवेटिव फाइब स्टार स्कूल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज तहसील क्षेत्र के फाइब स्टार स्कूल प्राथमिक विद्यालय गढिया सौदान का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा पेंसिया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सिंह व श्रीमती ऊषा पेंसिया ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर वृक्षारोपण कर लोगों को पौधे लगाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण करने के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सिंह व श्रीमती ऊषा पेंसिया ने वहां पर मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों को अपने घरों एवं आसपास पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों द्वारा श्रीमती मंजू सिंह व श्रीमती ऊषा पेंसिया का जोरदार स्वागत किया गया ,इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाये व बच्चे मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...