1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: सीओ राजवीर सिंह गौर ने कोतवाली का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद: सीओ राजवीर सिंह गौर ने कोतवाली का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: सीओ राजवीर सिंह गौर ने कोतवाली का किया निरीक्षण

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज सर्किल के नवांगतुक सीओ राजवीर सिंह गौर ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कायमगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ राजवीर सिंह गौर ने कोतवाली परिसर में भ्रमण कर कार्यालय, आवास, वैरिक एवं मैस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर व कार्यालय में चुस्त दुरुस्त साफ सफाई व्यवस्था व अभिलेखों का उत्कृष्ट रखरखाव देखकर सीओ राजवीर सिंह गौर ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर मुक्त कण्ठ से सराहना की।

वहीं मैस के पास कीचड़ एवं गंदगी पाये जाने पर सीओ राजवीर सिंह गौर ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए साथ में मौजूद प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय को कीचड़ युक्त जगह पर मिट्टी आदि डलबाकर ऊंचा करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सीओ राजवीर सिंह गौर ने कोतवाली में लगे अग्नि शमन यन्त्रों के काफी पुराने व कुछ कमी पाये जाने पर उक्त अग्नि शमन यन्त्रों के बदलवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक से वार्ता की।

वहीं कायमगंज सर्किल के सीओ का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवांगतुक सीओ राजवीर सिंह गौर ने के न्यूज़ संवाददाता से रूबरू होते हुए कहा कि शासन की मंशा एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

पीङित को तत्काल न्याय दिलाना तथा अपराध व अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना तथा अपराधियों में भय व्याप्त करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

नवांगतुक सीओ राजवीर सिंह गौर जनपद फर्रुखाबाद आने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सुरक्षा हेतु लखनऊ में तैनात रहे हैं , निरीक्षण के दौरान सीओ राजवीर सिंह गौर के साथ प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय व हेड मोहर्रिर निरभाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...