{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कायमगंज के ग्राम मुङौल के निकट स्वर्ण सरोवर कुण्डा स्थित सिद्ध ऐतिहासिक प्राचीन श्री शिव मन्दिर पर मन्दिर कमेटी द्वारा एक विशाल एवं भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया।
भण्डारे के दौरान सैकड़ो साधु-सन्तों सहित चेयरमैन सुनील चक,वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव लव,ओमकार यादव फौजी सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं, उद्योग पतियों, समाज सेवियो, नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा सुरुचिपूर्ण भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया गया।

भण्डारे के शुभारम्भ से पूर्व आयोजक सूरजपाल सिंह यादव,अवधेश कौशल,योगेन्द्र सिंह यादव,आसक्ति कौशल, रितिक कौशल द्वारा श्री भोले बाबा व श्री हनुमान जी को भोग लगाया गया तथा भण्डारे में पधारे सभी साधु-संतों को नकद दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया।

उक्त भण्डारे को भव्यता पूर्ण सम्पन्न कराने में नगर के प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू ,सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, अवधेश कौशल, अभिषेक अग्रवाल,पवन गुप्ता, सूरजपाल सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह यादव पिन्टू,आशक्ति कौशल, आलोक कौशल, विजय विक्रम सिंह यादव, अनिरुद्ध यादव,मनोज यादव,अरुण यादव, उदयभान यादव व अंकित यादव आदि श्रद्धालुओं द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित श्री शिव लिंक के रुद्राभिषेक व आज भण्डारे के दौरान मन्दिर परिसर में मौजूद साक्षात नाग देवता श्रद्धालुओं के लिए विशेष श्रद्धा व आस्था का केन्द्र बने रहे।