1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापामारी हुई

फर्रुखाबाद: मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापामारी हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापामारी हुई

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

शासन द्वारा होली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में फर्रुखाबाद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी सय्यद शाह नवाज़ हैदर आविदी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार व संतोष कुमार ने कायमगंज के प्रकाश खोया भण्डार पर अचानक छापामारी कर बिक्री हेतु मौजूद खोया के तीन नमूने संग्रहित किए गए।

इसके उपरांत उक्त टीम द्वारा कायमगंज के मोहल्ला पाठक मे सरसों तेल विक्रेता नकुल शाक्य के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया। वहीं मिलावट की आशंका को लेकर लेकर मौके पर पाये गये लगभग 160 लीटर सरसों के तेल को टीम के अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया गया है।

इसके उपरांत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मोहल्ला सधवाङा स्थित आनन्द प्रकाश वर्मा के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर वेसन का नमूना संग्रहित किया गया।

छापामारी के दौरान मौके पर मिले वेसन से सम्बन्धित प्रतिष्ठान मालिक द्वारा कोई प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने पर अधिकारियों द्वारा तीन कुण्टल वेसन को सीज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा की गई अचानक छापा मारी से व्यापारियों में हङकम्प मच गया है।

वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी सय्यद शाह नवाज़ हैदर आविदी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी।
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु यह अभियान लगाकर जारी रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...