1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: वाणिज्य कर कार्यालय का 72वा स्थापना दिवस मनाया गया

फर्रुखाबाद: वाणिज्य कर कार्यालय का 72वा स्थापना दिवस मनाया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: वाणिज्य कर कार्यालय का 72वा स्थापना दिवस मनाया गया

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फतेहगढ के भोलेपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वाणिज्य कर विभाग का 72 वां स्थापना दिवस बङी ही धूम-धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर वाणिज्य कर कार्यालय में आयोजित एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बङे ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभाग की ऐतिहासिक छवि प्रस्तुत करते हुए भविष्य में अपने कर्तव्य व निष्ठा की शपथ ली गई।

कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य कर विभाग फतेहगढ के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन विकास सागर, डिप्टी कमिश्नर रामसिंह यादव,असिस्टेंट कमिश्नर विजय कुमार त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर जितेन्द्र वर्मा,असिस्टेंट कमिश्नर भंवर पाल सिंह व वाणिज्य कर अधिकारी सोनिया शर्मा।

रवीन्द्र सक्सेना,गणेश यादव व अभिषेक मिश्र ने जीएसटी की कार्य प्रणाली, आगे की संभावनाएं एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में जीएसटी का योगदान के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...