1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: नीब करोरी जी का 36वा विग्रह स्थापना दिवस मनाया गया

फर्रुखाबाद: नीब करोरी जी का 36वा विग्रह स्थापना दिवस मनाया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: नीब करोरी जी का 36वा विग्रह स्थापना दिवस मनाया गया

फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम नीब करोरी स्थित बाबा नीब करोरी जी महाराज के तपस्थली धाम में प्रात: स्मरणीय बाबा नीब करोरी जी महाराज के 36वें विग्रह स्थापना दिवस पर एक विशाल एवं भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया।

भण्डारे के दौरान फर्रुखाबाद जनपद के तमाम अधिकारियों सहित लखनऊ,इन्दौर, अलीगढ,कन्नौज,बरेली,कानपुर,शाहजहांपुर,इटावा,मैनपुरी,बुलन्दशहर, हरदोई,एटा, बदायूँ, कासगंज व फीरोजाबाद आदि जनपदों के तमाम अधिकारियों व श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करोरी तपस्थली धाम पहुंच कर श्री सिद्ध हनुमान जी व बाबा नीब करोरी जी महाराज की बङी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के उपरांत वहां पर आयोजित विशाल भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया वही भण्डारे के दौरान प्रदेश के दिल्ली,उङीसा,अल्मोडा,देहरादून,अहमदाबाद,नैनीताल,हरिद्वार,ॠषीकेश,मथुरा व जौनपुर सहित विभिन्न प्रांतों व नगरों से भी भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दर्शन किए तथा भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर बाबा नीब करोरी तपस्थली धाम में आयोजित विशाल हवन यज्ञ के दौरान मन्दिर के महन्त परम पूज्य त्यागी जी महाराज की सानिध्यता में मन्दिर के प्रशासक फर्रुखाबाद के जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, सिखलाई रेजीमेंट फतेहगढ के कर्नल सुशील पाण्डेय, कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, सीओ अवनीश कुमार ने सपरिवार पहुंच कर हवन यज्ञ में आहुतियां दी तथा श्री हनुमान जी व बाबा नीब करोरी जी महाराज की बङी ही श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के उपरांत वहां पर आयोजित विशाल भण्डारे में सभी अधिकारियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

वही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मन्दिर से कुछ दूरी पर पुलिस द्वारा बेरियर लगाकर पार्किग की व्यवस्था की गई थी। जिससे मन्दिर में अपार भीड़ होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...