1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चीन के वुहान शहर में फंसे एटा के दंपत्ति की हुई वापसी

चीन के वुहान शहर में फंसे एटा के दंपत्ति की हुई वापसी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

(एटा से रविकांत की रिपोर्ट)

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त दुनिया के कई दोशों पर पड़ रहा है, इस जानलेवा वायरस की वजह से अब तक कई हजार लोगों की जाने जा चुकी है और हजारों की संख्या में इससे पीड़ित हैं। भारत ने चीन में फंसे लगभग सभी लोगों को वापस बुला लिया था और अब चीन के वुहान शहर में फंसे एटा के एक दंपत्ति को देश वापस लाया गया गया है।

दिल्ली पालम ऐयरपोर्ट पर आज सुबह 7 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से पहुंचे। देश वापस लौटने के बाद उन्हें छावला ऑर्गेनाइजेशन सरकारी में रखा गया हैं, वहीं, चीन इंडिया के प्लेन को उतरने की अनुमति नहीं दे रहा है। चीन से भारत आये एटा के दंपत्ति की दिल्ली में सरकारी छावला ऑर्गेनाइजेशन कोरोना वायरस का जांच करेगी, ताकी पता चल सके की उनके अंदर कोरोना वायरस का संक्रमण है या नहीं।

बताते चले कि, लगातार कई दिनों से एटा के दंपत्ति सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से स्वदेश वापसी की गुहार लगा रहे थे, जिसके बाद उन्हें देश वापस लाया गया। भारत लौटने पर दंपत्ति ने राहत की सांस ली। दोनों जनपद एटा के तहसील जलेसर के निवासी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...