एटा के थाना सकीट क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला में एक युवती को मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम हो गया, वहीं दोनों साथ में निकाह करने के सपने भी देखने लगे। लेकिन युवती के परिजनों ने युवती के निकाह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए कई बार उसके साथ मारपीट की, और प्रेमी को भूल जाने के लिए बात कही।
लेकिन युवती अपने प्रेमी से निकाह करने की ज़िद पर अडी रही जिसके बाद युवती के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर उसकी हत्या करने का योजना बना दी, और योजना के अनुसार युवती का अपहरण भी कर लिया। लेकिन मोहल्ले के ही किसी युवक ने युवती को गाड़ी में डालकर ले जाते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवती को परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई जहां पर युवती ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी वही युवती द्वारा पुलिस को मामले में तहरीर भी दी गई है तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी परिजनों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुटी हुई है l
जब इस मामले में एटा के एसपी क्राइम राहुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, थाना सकीट क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें की एक लड़की को उसके ही तीन चाचा और पड़ोसी अपहरण करके ले जा रहे थे और जो उसका प्रेमी है। उससे दूर ले जा रहे थे लड़की बालिक है उसकी तरफ से एक तहरीर मिली है। पुलिस को एफ आई आर दर्ज हो गई है और पुलिस इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है l