1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर बीते रविवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक गो तस्‍कर को ढेर कर दिया है। मथुरा से पिकअप गाड़ी में गाय लाद कर ले जा रहे गो तस्करों का गांव दौताना के पास पुलिस से आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक गो तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई और दो घायल हो गए।

साथ ही पिकअप गाड़ी में पांच तस्कर सवार थे। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए है। मुठभेड़ स्थल का आईजी आगरा सतीश गणेश ने सुबह मौका मुआयना किया और फरार गो तस्करों के पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं इस मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात आईजी सतीश गणेश ने बताई। 

आईजी सतीश गणेश ने बताया कि, हाइवे पर रात करीब दो ढाई बजे छाता पुलिस गांव दौताना पर चैकिंग कर रही थी। मथुरा से पांच गो तस्कर गाय लाद कर कोसीकलां की तरफ जा रहे थे। दौताना गांव पर पुलिस ने तस्करों को रोकने की कोशिश की।

लेकिन गाड़ी चालक ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस पर गाड़ी में सवार गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। जिसमे तीन गो तस्करों को गोली लगी जिसमें एक कि उपचार के दौरान मौत हो गई और दो का उपचार चल रहा है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...