1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना के रैपुरा में बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पन्ना के रैपुरा में बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

दो अज्ञात युवकों ने महिला को बातों में फंसाकर उतरवाए गहने। बैग में पत्थर रख फरार हुए आरोपी

By: Naredra 
Updated:
पन्ना के रैपुरा में बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पन्नाः जिले के रैपुरा में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। गांव से बाजार आई महिला को दो अज्ञात युवकों ने बातों में उलझाकर गहने उतरवा लिए और बैग में रखवा दिए। कुछ ही देर में आरोपी गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। जबकि बैग में पत्थर छोड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के घुटेही गांव की एक बुजुर्ग महिला कब लूट का शिकार हो गई उसे कुछ पता ही नही चला।महिला गाँव से बाजार करने रैपुरा पहुंची थी।तभी दो अज्ञात युवक मिले और बातों में उलझाकर उसे गुमराह कर दिया।आरोपियों ने महिला से नाक की सोने की कील,गले में पहने सोने की माला और पैरों की पायल उतरवाकर बैग में रखवा दिए।

इसी दौरान चालाकी से उन्होंने बैग से गहने और नगदी निकाल ली और उनकी जगह पत्थर रख दिए।कुछ देर बाद जब महिला ने बैग देखा तो उसके होश उड़ गए।मामले में एडिशनल एसपी वंदना चौहान ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...