1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. शरीर को मजबूत करता है नाश्ते में दही का सेवन : जानिए इसके गुण

शरीर को मजबूत करता है नाश्ते में दही का सेवन : जानिए इसके गुण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शरीर को मजबूत करता है नाश्ते में दही का सेवन : जानिए इसके गुण

हम सभी नाश्ते में कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हमारे शरीर को पूरा दिन काम करने की एनर्जी भी दे। ज्यादातर लोग नाश्ते में दही खाना पसंद करते हैं और यह दही उन्हें दिन भर ऊर्जा देने में मदद करता है।

दही कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद भी रहता है, दही से शरीर को कैल्शियम मिलता है दही में उपस्थित तत्व शरीर को रोगों से बचाते हैं। ऐसे में नाश्ते में दही लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

इसके अलावा नाश्ते में दही का सेवन कई मायनों में शरीर को सेहतमंद रखता है। वही इसके सेवन में कुछ जरुरी सावधानी भी रखनी चाहिए। दही का सेवन नाश्ते में करना शरीर के लिए लाभदायक होता है और पाचनशक्ति को सही करता है।

नाश्ते में हमेशा ताजा दही खाएं। अगर दही खट्टा है तो उसमें चीनी मिला सकते हैं। लेकिन शुगर के मरीजों को चीनी नहीं लेनी चाहिए।  दही को नाश्ते में चिला, पराठा आदि के साथ ही लेना चाहिए इससे पाचनतंत्र सही रहता है। आपके शरीर को काम करने के लिए पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है।

एक बात का और ध्यान रखिए की  यदि आप खाली पेट दही खाते हैं तो आपको जबरदस्त नींद आएगी और आप बहुत थकान भी महसूस करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...