1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. सरसों के तेल में बना खाना खाने से नहीं होंगे बीमार, जानिये

सरसों के तेल में बना खाना खाने से नहीं होंगे बीमार, जानिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरसों के तेल में बना खाना खाने से नहीं होंगे बीमार, जानिये

सदियों से इस देश में सरसों के तेल में भोजन बनता हुआ आ रहा है। मानव समाज हमेशा खाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करता आया है।

आम तौर पर ऐसा देखा जाता है कि जिन घरों में सरसों के तेल में खाना बनता है उस घर में लोग कम बीमार होते है। इसका कारण है सरसों के तेल के गुण जो आदमी को बीमार होने ही नहीं देते।

बैक्टीरिया, फंगस और वायरल के कारण हमारे शरीर में दुनिया भर की बीमारी हो जाती है लेकिंन सरसों के तेल में इतनी ताकत है कि इन सबका हमारे शरीर पर कोई असर नहीं होता है।

गला और श्वसनतंत्र सबसे सुरक्षित अगर किसी तेल से रहता है तो वोहै सरसों का तेल, अगर कोई कीटाणु या विषाणु शरीर में प्रवेश कर भी जाए तो अधिक समय तक टिक नहीं पायेगा।

सरसों के तेल से ना सिर्फ इम्यून सिस्टम इम्प्रूव होता है बल्कि शरीर की पाचन क्रिया को भी यह अच्छा रखता है। सरसों का तेल ऐंटिफंगल, ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है।

सरसों तेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आर्ट्रीज़ को ब्लॉक नहीं करता है। यह तेल हमारे गट बैक्टीरिया को लाभ पहुंचाता है और पाचनतंत्र की मरम्मत का करने का काम करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...