बागपत से इस वक़्त एक बड़ी खबर आ रही है कि, ड्रग इंस्पेक्टर ने त्वरित करवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। छपरौली के हर्ष मेडिकल स्टोर को लॉकडाउन की अवधि तक के लिए सील किया गया है।

सील करने की वजह निर्धारित कीमत से अधिक कीमत में मास्क बेचने की शिकायत मिली जिसके बाद प्रशासन ने यह बड़ी कारवाई की। मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा 16 रुपये की बिक्री के मास्क को 50 रुपये में बेचने की मिली शिकायत थी। जिसके बाद, औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर व छपरौली थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोर पर जाकर छापा मारा। मेडिकल स्टोर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बुलाने के बावजूद भी नहीं पहुँचा स्टोर संचालक।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि, शिकायत सही पाए जाने पर अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी दंडात्मक कारवाई की जाएगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित कीमत में ही मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री की जाए व मेडिकल स्टोर पर भीड़ न लगाई जाए सोशल डिस्टनसिंग का रखे विशेष ध्यान।