भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 209 हो चुकी है. जबकि, 4 लोगों की मौत हो चुकी है. देश अभी कोरोना वायरस के संक्रमण के दूसरे स्टेज पर है। अगर दुनिया के और देशों के आंकड़े देखे जाए तो भारत इस समय बेहतर स्तिथि में है। यहां की सरकार और लोग दोनों मिलकर एक बेहतर तरीक़े से इस वायरस से लड़ रहे है।
यह भी पढ़े -कोरोना वायरस को कैसे रोक सकते है आप ? जानिये टिप्स
वही इस वायरस की एक ख़ास बात यह भी हैं की यह सिर्फ उन्ही पर ज्यादा असर करता है जिनकी या तो उम्र अधिक है या जिन्हे पहले से कोई बीमारी थी तो ऐसे में ज़रूरी है की आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये, यह इसलिए भी जरुरी है की अगर आप वायरस से पीड़ित भी हो जाए तो आप इससे बेहतर ढंग से लड़ सके।
आज इस लेख में हम आपको हल्दी के दूध के बारे में बताने वाले है जिसका इस्तेमाल सदियों से घरों में हो रहा है ! अक्सर आपने घर के बड़ों को यह कहते सूना होगा कि दूध में हल्दी मिलाकर पीने से यह बीमारी ठीक हो जाएगी लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की वो ऐसा क्यों कहते थे ? दरअसल दूध तो अपने आप में एक अच्छी औषधि है लेकीन हल्दी के साथ इसके गुण कई गुना बढ़ जाते है और यह एंटी बायोटिक का काम करने लगता है।
यह भी देखे -हमेशा जवान दिखाई देना है तो आज से ही लीजिए ये आहार, पढ़िए
हल्दी और दूध का मिश्रण एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के रूप में काम करने लगता है और जब यह आपके शरीर में जाता है तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। जिसके कारण यह कई हानिकारक जीवाणुओं से आपकी रक्षा करता है। इम्म्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको दूध को हल्की हल्की आंच पर उबलने देना है, जैसे ही दूध उबलने लगे आप इसमें हल्दी डाल दे और उसे दूध में मिलने दे। इसके बाद दूध को हल्का ठंडा करके इसका सेवन आप कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए – आपके ऑफिस में भी है कोरोना वायरस का ख़तरा: जानिये कैसे
दरअसल हल्दी में लिपोपॉलीसेच्चाराइड नाम का तत्व मौजूद होता है जिसके कारण इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है, किसी भी बैक्टीरिया के अटैक से आपको हल्दी बचा सकती है। वही बुखार होने पर भी कच्ची हल्दी का सेवन इन्फेक्शन को रोकता है और दवाइयों के दुष्प्रभाव को कम करता है। इसलिए आज से ही आप हल्दी वाले दूध का सेवन करना शुरू कर दीजिये। आज इस लेख में बस इतना ही, अगले लेख में बात करेंगे आपकी सेहत से जुड़े किसी और मुद्दे पर।