1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. इस समय भूलकर भी ना करे पानी का सेवन : हो जाएगा नुकसान

इस समय भूलकर भी ना करे पानी का सेवन : हो जाएगा नुकसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस समय भूलकर भी ना करे पानी का सेवन : हो जाएगा नुकसान

किसी भी शरीर के लिए पानी के सेवन उतना ही जरुरी है जैसे शरीर के लिए ऑक्सीजन, हमारे शरीर में कुल 60 फीसदी पानी है।

शरीर के लिए पानी का सेवन बड़ा जरूरी है। जब हम उचित पानी पीते है तो शरीर में बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

पानी पीने से वजन घटता है और फैट बर्न होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि रोज़ चार से पांच लीटर पानी पीने से शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है।

लेकिन पानी पीने के कुछ नियम भी कहे गए है जिनका पालन करना जरुरी है। जैसे कि खाने खाने के ठीक पहले और ठीक बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

दरअसल जब आपको भूख लगती है तो जठरग्नि तीव्र होती है और अगर उसी वक़्त आप पानी पी लेते है तो खाना पचता नहीं है।

आयुर्वेद का नियम है कि खाने के आधे घण्टे पहले और खाना खाने के आधा घंटे बाद ही जल का सेवन किया जाए।

इसके अलावा सूर्यास्त के बाद भी अधिक पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को अगर आप सोते वक़्त दूध ले रहे है तो पानी का सेवन उसके ऊपर से ना करे।

दिन भर में जो पानी पीना है उसका 75 फीसदी शाम के 4 बजे तक लेना चाहिए। उसके बाद शरीर का पाचन तंत्र उसे पचा नहीं पाता है। रात को खाना भी इसलिए हल्का ही लिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...