1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना के खौफ से धोनी ने एक बार फिर मैदान से बनाई दूरियां

कोरोना के खौफ से धोनी ने एक बार फिर मैदान से बनाई दूरियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के खौफ से धोनी ने एक बार फिर मैदान से बनाई दूरियां

कोरोना वायरस का असर इन दिनों पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है, कारोबार से लेकर खेल तक इस वायरस का साया मंडरा कहा है। जिसके चलते आईपीएल को भी रद्द कर दिया गया है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत समय बाद अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे और चेन्नई के अपने हॉम ग्राउंड पर टीम के साथ जमकर अभ्यास भी कर रहें थे। मगर अब माही ने देश में कोरोना के बढते खतरे को देखते हुए एक बार खिर से क्रिकेट मैदान से दूरियां बना ली है। बता दे, धोनी चेन्नई से वापस लौट गए है।

शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला रद्द होने और आईपीएल स्थगित होने के फैसले के एक दिन बाद उन्होंने दोहराया कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

बताते चले कि सोशल मीडिया पर चेन्नई की टीम ने अपने कप्तान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी सीएसके के सभी लोगों से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा धोनी फैंस को जमकर ऑटोग्राफ भी देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्सन में लिखा है, “यह आपका घर हो गया है सर, थाला को प्यार के साथ विदाई. ”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...