{ कासगंज से मनोज की रिपोर्ट }
पूरे देश में हुए देर रात से लॉक डाउन का असर कासगंज जनपद के मंदिरो में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लॉक डाउन के चलते मंदिरो को भी बंद कर दिया गया है।
कासगंज के तीर्थ सोरों में प्राचीन वटकु नाथ मंदिर जहाँ,माँ दूर्गा जयादेवी स्थापित हैं पहले ये मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया था लेकिन अब इस मंदिर को 21 दिन के लिए बंद कर दिया गया ,सेकड़ो बर्षो पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर को सैकड़ो बर्षो में पहली बार बंद किया है।
बताया जाता है कि इस मंदिर में नवरात्री के दिनों हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे।लेकिन कोरोना महामारी को लेकर एकभी भक्त मंदिर में नही दिखाई दिया पूरे देश में प्रधानमंत्री के आदेश के बाद इस मंदिर को 21 तक के लिए बंद कर दिया गया है।
लोगो की माने तो इस मंदिर पर नवरात्री के समय ऐतिहासिक मेला भी लगता था लेकिन इस वार मेला भी रद्द कर दिया गया है। जिससे देश में फ़ैल रहे कोरोना वायरस से बचा जा सके।