1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगरा दौरा, विपक्ष पर साधा निशाना, पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगरा दौरा, विपक्ष पर साधा निशाना, पढ़ें

कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए आज  दोपहर में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा के दौरे पर है। दिल्ली से वह आगरा आकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके साथ ही पार्टी में चल रही भीतरघात को भी खत्म करने के लिए डिप्टी सीएम नाराज कार्यकर्ताओं से मिले।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगरा दौरा, विपक्ष पर साधा निशाना, पढ़ें

आगरा। विधानसभा चुनाव में सभी दल अपना सियासी खेला शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए आज  दोपहर में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा के दौरे पर है। दिल्ली से वह आगरा आकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके साथ ही पार्टी में चल रही भीतरघात को भी खत्म करने के लिए डिप्टी सीएम नाराज कार्यकर्ताओं से मिले।

वही डिप्टी सीएम ने सपा , बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, कहा सपा  कांग्रेस बसपा है मिली हुई, कहा योगी होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, कहा यूपी में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आगरा में है, दोपहर 1:00 बजे सदर स्थित माना मंडपम में प्रमुख कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया। इस आयोजन को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित किया। सुबह 11:30 बजे खेरिया मोड़ एयरपोर्ट पर उतरे जिसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस कार्यक्रम के बाद मानव मंडपम में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया, जिसमें डिप्टी सीएम पत्रकारों से रूबरू हुए। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान डिप्टी सीएम अपनी सरकार से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने का भी प्रयास किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...