मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को बीजेपी द्वारा खरीदे जाने के जो आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाए है उस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को किसी की सरकार गिराने की आवश्यकता नहीं है। जो गिरना चाहेगा वह गिर जाएगा, जो बनना चाहे वह बन जाएगा।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के बड़े नेता खुद अपने विधायको के अलग- अलग रेट खोल रहे है। डिप्टी सीएम ने यूपी में कोरोना वायरस को लेकर फैल रही दहशत पर भी कहा कि, कानपुर के लोग दहशत में ना रहे कोरोना को यहां प्रवेश नही करने दिया जाएगा। लोगों को कोरोना नाम के खतरनात वायरस से डरने की कोई जरूरत नही है, इस निपटने के लिए यहां उसकी तैयारी पूरी है।
बता दें कि, नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने की सूचना पर पूरा प्रशासन हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि, इस स्कूल के एक बच्चे के पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इस बच्चे ने अपने क्लास के अन्य बच्चों को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जिसमें पांच बच्चों का परिवार इस पार्टी में गया था। इसके बाद अन्य बच्चों में भी इस वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही थी, खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम स्कूल पहुंची है। दो बच्चों के सैंपल को परीक्षण के लिए भी भेजा गया है।