1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार सुबह प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करने के लिए मुरादाबाद पहुंचे। इससे पूर्व में पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तुलना में इस बार और अच्छा प्रदर्शन करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रति अब कोई नाराजगी नहीं है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

वह अभी पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार बैठक कर रहे हैं हर जगह अच्छा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सभी वर्ग के लोग उनके साथ आ रहे हैं। पार्टी ने बिना भेदभाव साथ सबका विकास को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा पिछले पांच साल में किए गए कार्य गिनाए।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जो समस्याएं थीं, पार्टी ने उनका समाधान किया है। पलायन अब पलायन रुक चुका है। बिजली आपूर्ति अच्छी होने से किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। गन्ने का भुगतान समय से हो रहा है। कानून व्यवस्था अच्छी होने से हर व्यक्ति चैन से जीवन यापन कर रहा है।

प्रदेश में पार्टी की लहर चल रही है। विपक्ष कोई मुद्दा नहीं होने के कारण परेशान है। इसलिए जाति की राजनीति कर रहे हैं। किसानों को पार्टी से नाराज बता रहे हैं, लेकिन वे जमीनी हकीकत नहीं देख रहे। जाट पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। सपा रालोद का गठबंधन भी फेल होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...