देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता खेसारी लाल यादव पहुंचे। कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव जब स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे उस बीच उनके दीवाने फैंस ने नशे की हालात में जमकर तोड़ फोड़ की।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस के सामने लोगों ने खूब हंगामा किया और कुर्सियों को भी तोड़ डाली। वहीं लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की काफी कोशिश की लेकिन बात न संभलने पर शो को बीच मेें ही रोक दिया गया।

आपको बताते चलें कि, ये पहली बार नहीं हुआ है जब फैंस ने इस तरह की हरक्कतें की हो। ऐसे पहले भी कई स्टार्स की परफॉरमेंस के दौरान दर्शकों ने जमकर तोड़-फोड़ की है, और बीच में ही कार्यक्रम को रद्द किया गया है।