देवबंद में अफगानी युवक दारुल उलूम सात जनवरी को अपनी मां के साथ एडमिशन लेने के लिए आया हुआ था और वह नजदीक के होटल ताजदार मंजिल के कमरा नंबर 6 में ठहरा हुआ था। उसकी मां कुछ दिन पहले ही वापस अपने घर लौट गई थी।

लेकिन बीते शुक्रवार की शाम को अफगानी युवक नहाने के लिए होटल के बाथरूम में गया, और घंटों तक बाथरूम नहीं खुलने के बाद होटल के स्टाफ ने गेट तोड़कर अंदर देखा तो बाथरुम में वह बेसुध होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद स्टाफ ने उसे बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

अफगानी युवक को डॉ. ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि, देवबन्द के एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रहे अफगानी युवक की मौत हो गई और इस मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।