1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर: आज पैतृक गांव में किया जाएगा IB कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर: आज पैतृक गांव में किया जाएगा IB कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुजफ्फरनगर: आज पैतृक गांव में किया जाएगा IB कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

पिछले चार दिनों से दिल्ली में हो रही हिंसा में 28 लोगों से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई और करीब 250 से ज्यादा लोग घायल हैं, इस बीच हुई हिंसा के दौरान आईबी कांस्टेबल की मौत हो गई थी। उनका आज पैतृक गांव इटावा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताते चले कि, उत्तरी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जमकर हिंसक प्रदर्शन हुआ जिसे देखते हुए दंगाईयों को गोली मारने का आदेश दिया गया, और इसी के बाद इसपर काबू पाया गया। इस हिंसा में IB कांस्टेबल की मौत हो गई, उपद्रव के दौरान नाले से कांस्टेबल का शव मिला था।

अंकित शर्मा की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम सा छा गया और हर तरह कोहराम सा मच गया। आज उनके पैतृक गांव इटावा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद 2 बजे तक पैतृक गांव अंकित का पार्थिव शरीर पहुंचेगा। मुजफ्फरनगर की बुढाना तहसील के इटावा गांव के निवासी हैं IB कांस्टेबल अंकित।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...