गाजियाबाद: दिल्ली से सटे सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मीटिंग कर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सूचना देने एवं अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। आज लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लाल बाग मंडी से सटे नॉर्थ ईस्ट के थाना करावल नगर क्षेत्र में अशांति होने के बाद सीमा को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
मौके पर जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडे, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसपी देहात नीरज कुमार, जादौन लोनी उप जिला अधिकारी खालिद अंजुम क्षेत्र अधिकारी लोनी राजकुमार पांडे, बॉर्डर थाना प्रभारी एसपी सिंह मौके की नजाकत को देखते हुए करावल नगर सीमा पर डटे हुए ।
आपको बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हो रही हिंसा को देखते हुए सरकार द्वारा कई कड़े कदम उठाए है। दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद से लगी सीमा सील कर दी गई है। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया। आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा हिंसा दिल्ली के मौजपुर और कर्दमपुरी में हुई। यहां सीएए के विरोधी और समर्थक खुलेआम फायरिंग करते रहे, हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 35 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गईं। पुलिस के साथ स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी हालात पर करीब नजर रखे हैं।