1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली हिंसा: हापुड़ में अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली हिंसा: हापुड़ में अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा: हापुड़ में अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

(संवाददाता तुषार शर्मा की रिपोर्ट)

दिल्ली के कई स्थानों पर जारी हिंसा के बाद यूपी के जनपद हापुड़ में भी पुलिस हाइ अलर्ट पर है, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। साथ ही पीएसी के जवानों को भी जगह-जगह तैनात किया गया है, एसपी एव एएसपी स्वयं पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

अलीगढ़ सहित कई इलाकों में सीएए का विरोध लगातार जारी है, लेकिन पिछले दो दिनों से दिल्ली के कई जगहों पर हिंसा हुई, बढ़ती हिंसा को देखते हुए जनपद में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है, क्योंकि सीएए के विरोध में बीते 20 दिसंबर को नगर में बवाल होने के साथ ही पथराव और तोड़फोड़ हुई थी, हजारों लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था।

ऐसे में पुलिस-प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है, जिससे कि जनपद में पुन: बवाल ना हो, लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए एसपी संजीव सुमन ने रिजर्व पुलिस फोर्स को भी अलर्ट पर रखा है।  साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, इसके अलावा खुफिया विभाग से भी लगातार जानकारियां ली जा रही है, नगर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अधिक चौकसी बरती जा रही है। अन्य इलाकों में पुलिस ने बैरीकेटिंग की गयी है, साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई, कई दूसरे थानों की पुलिस की ड्यूटी भी नगर में तैनात रही ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...