1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली हिंसा एक साजिश, हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- केशव प्रसाद मौर्य

दिल्ली हिंसा एक साजिश, हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- केशव प्रसाद मौर्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा एक साजिश, हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- केशव प्रसाद मौर्य

(सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आज सुलतानपुर पहुंचे। सुल्तानपुर से अपना पुराना नाता बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है जो उत्तर प्रदेश को इतना मजबूत बनाना चाहती है कि देश ही नहीं विदेश में भी अपना झंडा लहर कर आए।

चूंकि स्कूल का कार्यक्रम था और इन दिनों परीक्षाएं भी चल रहीं हैं लिहाजा केशव मौर्य का संबोधन भी इसी पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड , सीबीएसई और आईएससी की परीक्षा में जिस स्कूल से टॉपर बच्चे निकलेंगे उस विद्यालय तक डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम से चमाचम सड़क बनेगी और उस पर टॉपर बच्चे का नाम भी लिखा जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में अगर हमने झंडा गाड़ दिया तो हम सदैव आगे जाएंगे, जो बच्चे परीक्षा दे रहे हैं उनको ये याद रखना होगा कि अब नकल से नहीं अकल से काम चलेगा, मेरे लिए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है, उन्होंने अधिकारियों को नसीहत भी दी कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनका दायित्व है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में कोई घोटाला नहीं कर सकता। घोटालेबाजों की जगह जेल में है। पुराने घोटालेबाज नहीं बच पा रहे हैं तो अभी के क्या बचेंगे। दिल्ली हिंसा पर उनका कहना था कि जब मेहमान देश में हो तो ऐसी घटनाएं एक साजिश हैं। हिंसा करने वाले बख़्शे नहीं जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...