इस वक्त दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सारी पार्टियां कमर कस ली हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के सीनियर लिडर महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम में शामिल हो गए हैं।
विनय मिश्रा के अलावां राम सिंह और साथ ही कई और नेता भी आप में शामिल हो गए हैं। बेटे के आप ज्वाइन करने पर पिता महाबल मिश्रा ने कहा है कि, मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि विनय आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं, मेरी अब तक विनय से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है। मैं अपने बेटे से बात करने के बाद ही इस पर कोई अपनी प्रतिक्रिया दूंगा।
आप में शामिल होते ही विनय ने कहा है कि, वह पूर्वांचल से आते हैं औप उन्होंने वहां के लोगों को दिल्ली में दुखी होते देखा है। पहले हॉस्पिटल, स्कूल में धक्के खाने पड़ते थे जो अब ठीक हुए हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार की बढ़ाई करते हुए उन्होंने कहा कि, फ्री पानी, फ्री बिजली से हालातों में सुधार हुआ है, इसलिए वह आप पार्टी में शामिल हो रहा है।