1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

संसद में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ी चर्चा हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सैन्य सफलता का पूरा विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन केवल 22 मिनट में समाप्त हुआ, जिसमें से सिर्फ 2 मिनट में पाकिस्तान की ज़मीन पर 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

संसद में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ी चर्चा हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की सैन्य सफलता का पूरा विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन केवल 22 मिनट में समाप्त हुआ, जिसमें से सिर्फ 2 मिनट में पाकिस्तान की ज़मीन पर 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए। इस कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरते हुए कहा कि भारत की नीति अब स्पष्ट है हमारी सेनाएं सारी सीमाएं लांघेंगी, हमने सुदर्शन चक्र उठा लिया है।” उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई भगवान राम और कृष्ण की नीति से प्रेरित है, जो पहले शांति चाहते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने आतंकवाद पर पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करते हुए कहा कि वहां की सेना और ISI एक प्रॉक्सी वॉर में लिप्त हैं और भारत अब इस युद्ध को उनके ही अंदाज़ में जवाब दे रहा है, जैसे बालाकोट स्ट्राइक में किया गया था।

राजनाथ सिंह ने तुलसीदास के दोहे का उद्धरण देते हुए कहा, “प्रीति और बैर बराबर वालों में होता है,” यह स्पष्ट संकेत है कि भारत पाकिस्तान से हर मोर्चे पर आगे है चाहे वह शक्ति हो, सामर्थ्य हो या अर्थव्यवस्था।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का विरोध पाकिस्तान से नहीं, बल्कि उसकी आतंक परस्त नीति से है, और अब भारत कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...