1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा मे साइबर अपराध विवेचना कार्यशाला आयोजित की गयी

नोएडा मे साइबर अपराध विवेचना कार्यशाला आयोजित की गयी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा मे साइबर अपराध विवेचना कार्यशाला आयोजित की गयी

{ नॉएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

गौतमबुद्धनगर मे साइबर अपराध विवेचना एवं डिजिटल फोरेन्सिक एण्ड आईटी एक्ट के सम्बन्ध मे दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय, सैक्टर 108 नोएडा मे किया गया।

कार्यशाला का शुभारम्भ श्री आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यशाला मे साइबर अपराधो की जानकारी एवं कार्यकुशलता बढाने हेतू जनपद के तीनो जोन से कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी स्तर के लगभग 300 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला मे साइबर अपराध से सम्बन्धित विशेषज्ञो को आमन्त्रित सदस्यो द्वारा विभिन्न सत्रो का आयोजन किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...