1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. DM बरेली का लोगों पर अमानवीय व्यवहार, प्रवासी मजदूरों पर चलाया केमिलक फव्वारा

DM बरेली का लोगों पर अमानवीय व्यवहार, प्रवासी मजदूरों पर चलाया केमिलक फव्वारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
DM बरेली का लोगों पर अमानवीय व्यवहार, प्रवासी मजदूरों पर चलाया केमिलक फव्वारा

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद फंसे प्रवासी मजदूरों की एक तरफ केंद्र की मोदी सरकरा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकरा मदद करने में जुटी हुई है तो वहीं, दूसरी तरफ बरेली के डीएम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इन कामों की धज्जीयां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद कई राज्यों के मजदूर काम न होने की वजह से अपने गांव (उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा) के लिए पैदल ही चल दिए। और इस दौरान पुलिस की कई वीडियो सामने आई जिसमें वो लोगों की मदद कर एक मिसाल कायम करते नजर आए तो वहीं, आज (30 मार्च) एक ऐसी वीडियो सामने आई जिसमें बरेली प्रशासन ने लोगों को सड़क पर बिठाकर केमिकल का छिड़काव किया।

लॉकडाउन के वक्त कई वीडियो और फोटज सामने आते रहते हैं लेकिन, प्रवासी मजदूरों पर यूपी के बरेली में कीटनाशक दवा का छिड़काव करके उन्हें दण्डित करना क्रूरता व अमानवीयता है।

इस मामले पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

मायावती ने लिखा कि, देश में जारी जबर्दस्त लाॅकडाउन के दौरान जनउपेक्षा व जुल्म-ज्यादती की अनेकों तस्वीरें मीडिया में आम हैं परन्तु प्रवासी मजदूरों पर यूपी के बरेली में कीटनााशक दवा का छिड़काव करके उन्हें दण्डित करना क्रूरता व अमानीवयता है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। सरकार तुरन्त ध्यान दे।

इस मामले पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए एक न्यूज़ पेपर का क्लिप शेयर किया है, उसके मुताबिक प्रवासी मजदूरों के उपर जो छिड़काव किया गया, वह सोडियम हाईपोक्लोराइड है, और यह काफी हानिकारक है, इसके छिड़काव के बाद कई लोगों की आखें लाल हो गई, तेज जलन होने लगा और छोटे बच्चे रोने लगे।

डीएम के इस रवैये के बाद योगी सरकार घिरती हुई नजर आ रही है, कांग्रेस ने भी इसपर यूपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं। उनको केमिकल डालकर इस तरह नहलाइए मत, इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...