1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना वायरस: भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर NDRF की टीम ने किया निरीक्षण

कोरोना वायरस: भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर NDRF की टीम ने किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर NDRF की टीम ने किया निरीक्षण

(महाराजगंज से बृजेश गुप्ता की रिपोर्ट)

कोरोना वायरस के बचाव को लेकर जहां पूरे देश मे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तो वहीं, भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर एनडीआरएफ की टीम ने निरीक्षण कर इमीग्रेशन,एसएसबी एंव कस्टम के जवानों एंव अधिकारियों को कोरोना वायरस की सावधानियां एवं बचाव के बारे में जागरूक किया ।

इस दौरान एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट डॉक्टर अमित नंदन त्रिपाठी ने कहा कि, सरहद पर तैनात सुरक्षा एजेंसियो को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि पहले विदेशियों के संपर्क में वही आते है इसलिए जांच के समय कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखे। कोरोना के वायरस हवा में नही बल्कि स्पर्श से फैलता है।

इसलिए विदेशियों या संदिग्ध मरीजो से स्पर्श से दूर रहे। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे स्टाफ को कोरोना वायरस से संबंधित सावधानियां एवं बचाव के बारे में बताया तथा प्रदर्शन के माध्यम से कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दी और उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों से चर्चा की ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...