1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना: बीजेपी विधायक का अनोखा पहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए 11 लाख का फंड

कोरोना: बीजेपी विधायक का अनोखा पहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए 11 लाख का फंड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना: बीजेपी विधायक का अनोखा पहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए 11 लाख का फंड

(भदोही से देव पांडे की रिपोर्ट)

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से आम जन-जिवन ठप्प हुआ पड़ा है, ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, इस वायरस से लड़ने के लिए बीजेपी के विधायक वे अनोखा पहल की है, जो काफी सराहनीय है।

विधायक दीनानाथ भास्कर द्वारा अपने विधायक विकास निधि से कोरोना पीडितों के इलाज व बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, गल्प्स, थर्मल डिटेक्टर, कोरोना के लिए अनुमन्य अन्य चिकित्सा उपकरण और चिकित्सा कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन उपकरण के लिए 11 लाख का फंड जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्गत किए।

भाजपा विधायक दिनानाथ भाष्कर ने कहा कि आवश्यकता पडने पर इस महामारी की रोकथाम के लिए और राशि की व्यवस्था की जाएगी साथ ही जनता से केंद्र और राज्य द्वारा उठाये गये कदमों का समर्थन करने की अपील की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...