1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 6215 की मौत, अमेरिका में अब तक 1.64 लाख लोगों की मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 6215 की मौत, अमेरिका में अब तक 1.64 लाख लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 6215 की मौत, अमेरिका में अब तक 1.64 लाख लोगों की मौत

कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है और अब तक कुल दो करोड़ के करीब लोग इस कोरोना नाम की महामारी से बीमार हुए है जिसमें से 7 लाख से अधिक लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

आपको बता दे, बीते दिन दुनियाभर में 2.74 लाख नए मामले आए, जबकि 6215 लोगों की मौत हुई।

अब तक एक करोड़ 95 लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 25 लाख के पार पहुंच गया है। अभी वर्तमान में दुनियाभर में अभी भी 62 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा बीते दिन दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले अमेरिका में आए हैं। कोरोना की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा करीब 51 लाख पहुंच गया है।

ज्ञात हो, 7 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान इस वायरस के कारण जा चुकी है वहीं अकेले अमेरिका में एक लाख 64 हज़ार से अधिक लोग मारे गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...