दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है। एक दिन में 70 हज़ार के करीब मरीज अब आ रहे है ,ये जून में 40 से 45 हज़ार के करीब थे।
आपको बता दे कि 70 हजार से ज्यादा नए मामले और 1462 लोगों की मौत के साथ कल का दिन अमेरिका के लिए सबसे भारी रहा।
अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 47 लाख तक चली गई है। 1 लाख 56 हजार लोगो की जान जा चुकी है।
बीमारी से ठीक हो रहे लोगों की रफ्तार अभी भी धीमी है। सिर्फ 23.27 लाख लोग ठीक हुए है जो कि कुल संक्रमितों का सिर्फ 49 फीसदी है।