दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है जिसमें सबसे अधिक योगदान भारत और अमेरिका मिलकर दे रहे है। भारत में जहां रोज़ मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 हज़ार के पास जा पहुंची है वही अमेरिका में अब 60 हज़ार से अधिक मरीज रोज़ मिल रहे है।
आपको बता दे कि दुनिया में पिछले 24 घंटे में 2.88 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 6,182 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में सिर्फ एक दिन में 77 हज़ार मरीज मिले है वहीं भारत में यह संख्या 48 हज़ार रही।
दुनिया में एक करोड़ 59 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या सवा 6 लाख को पार कर गई है। ज्ञात हो, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार बढ़कर 42 लाख के पार हो गई है।
इसके अलावा कुल 1 लाख 48 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अगर बात करे भारत की तो यहां अब तक 13 लाख से अधिक मरीज मिल चुके है वहीं 31 हज़ार लोगों की जान गई है।
ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। बता दे, ब्राजील में संक्रमण के मामले 23 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 85 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।