{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन कर दिया गया है और अब ऐसे में सबकी निगाहे देश के सबसे बड़े राज्य यूपी तक टिकी है। इसी जिम्मेदारी को समझते हुए अबसे कुछ ही देर में सीएम योगी की एक आपातकालीन मीटिंग होने वाली है।
आपको बता दे की इस वक़्त तक यूपी में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 33 है। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
आपको बताते चले की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इससे बचने व सावधान रहने के उपाय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता से आज शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम को सभी काशीवासी न्यूज चैनल खासकर डीडी न्यूज, नरेंद्र मोदी एप, प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज, प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल आदि पर देख सकते हैं।