पूरी दुनिया में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। अमेरिका, ब्राजील, भारत ये 3 दिन ऐसे है जहां मामलों में खासी वृद्धि देखी जा रही है।
दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 2.46 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 5365 लोगों की मौत हो चुकी है।
अगर अब तक कुल मामलों की बात की जाए तो एक करोड़ 80 लाख के करीब कुल केस हो गए है। एक करोड़ 13 लाख लोग ठीक हो गए है वहीं कुल 60 लाख एक्टिव केस है जिनका इलाज चल रहा है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से पीड़ित देशों की लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। 47.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो गए है और डेढ़ लाख से अधिक लोग मारे जा चुके है।
ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के 24 घंटे में 42 हजार नए मामले और आए हैं। इसके अलावा भारत में भी कल 52 हज़ार से अधिक मामले सामने आये है।