{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं और किसी भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला सामने आया है जिसके बाद से उनके सम्पर्क में आये लोगो पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अब देखा जाए तो इस मामले में कनिका की लापरवाही के कारण हज़ारों लोगों की जान पर संकट आ गया है।
कनिका की इस गलती के कारण बड़े बड़े नेता और अधिकारी इस कोरोना वाइरस की चपेट में आ सकते है वही कनिका कपूर के चलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम पर भी कोरोना का साया क्यूंकि कनिका के मामा मुकुल टंडन भी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में थे मौजूद।
13 मार्च को कनिका की नानी के घर हुए कार्यक्रम में भी मुकुल टंडन थे मौजूद और मुकुल टंडन का भी सैंपल कोरोना जांच के लिये लिया गया है, दरअसल 2 दिन पहले मर्चेंट चैंबर में था डिप्टी सीएम का कार्यक्रम, मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष हैं मुकुल टंडन।
आपको बताते चले कि इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका राजे के साथ मौजूद थीं। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कनिका के खिलाफ लापरवाही से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।