नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश की तरह गोली मार दी जाएगी।
बंगाल के नादिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति और सार्वजनिक परिवहन को नुकसान पहुंचाने को लेकर घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, क्या यह उनके पिताजी की संपत्ति है? वह कैसे सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो करदाताओं के पैसों से बनी है? उत्तर प्रदेश असम और कर्नाटक सरकारों ने ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों पर गोली चलाकर बिल्कुल ठीक काम किया। भाजपा ने ता ने यह भी दावा किया कि भारत में दो करोड़ मुस्लिम घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा कि, अकेले पश्चिम बंगाल में एक करोड़ घुसपैठिए हैं और ममता बनर्जी उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं।
दिलीप घोष ने आगे कहा कि, दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि वे उसके मतदाता हैं। यूपी, असम और कर्नाटक में हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को कु्त्तों की तरह गोलियां चलाकर मार दिया। घुसपैठियों को उन्होंने कहा कि, तुम यहां आत हो, हमारा खाना खाते हो, यहां रहते हो और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हो। क्या यह तुम्हारी जमींदारी है? हम तुम्हें लाठियों से मारेंगे, गोली मारेंगे और तुम्हे जेल में डाल देंगे।