1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,गोरखपुर महोत्सव में करेंगे शिरकत

गोरखपुर पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,गोरखपुर महोत्सव में करेंगे शिरकत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,गोरखपुर महोत्सव में करेंगे शिरकत

गोरखपुर में 11 जनवरी से शुरू हुए गोरखपुर महोत्सव के पहले दिन लोगों की भारी मात्रा में भीड़ देखने मिली। वहीं इस कार्यक्रम की रौनक बॉलीवुड की जानी-मानी गयिका अलका याग्निक के सुपर हिट गानों से हुई। जहां 90 के दशक के गाने गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव शिरकत करेंगे और वह कार्यक्रम में लोगों हंसने के लिए गोरखपुर पहुंच गए है। वहीं लोग शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, यह महोत्सव हर जगह होना चाहिए और मुझे गोरखपुर बुलाया गया है, बस सारा काम छोड़कर इस महोत्सव में आया हूं।

राजू ने आगे कहा कि, प्रदेश में मुझे जनता का बहुत प्यार और स्नेह मिलता है और यहां आने का दूसरा फायदा यह होता है कि बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने को मिल जाता हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...