1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बुराई का जवाब बुराई से देने के लिए वापस आ रहा है रेहान, जानें कब होगा रिलीज

बुराई का जवाब बुराई से देने के लिए वापस आ रहा है रेहान, जानें कब होगा रिलीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुराई का जवाब बुराई से देने के लिए वापस आ रहा है रेहान, जानें कब होगा रिलीज

मुंबई : टीवी की दुनिया में एक समय अपना एक वर्चस्व कायम रखने वाली, एकता कपूर एक बार फिर अपने नये सिरियल के जरिये लोगों की नींद उड़ाने वाली है। क्योंकि इस सिरियल के पहले टीजर के बाद, आपके बेसब्रि का बांध टूट जायेगा। और आप जल्द से जल्द इस सिरियल को देखना चाहेंगे। आपको बता दें कि कलर्स एक और नया शो शुरू करने के लिए तैयार है, जिसका शीर्षक कुछ तो है: नागिन एक नई रंग में, जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित नागिन 5 का स्पिन-ऑफ है।

टीज़र में आप देख सकते है की फेम में हर्ष राजपूत और ये है मोहब्बतें फेम कृष्णा मुखर्जी की प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले है। यह शो एक फिल्म पर आधारित है और यह 7 फरवरी से रात 8 बजे प्रसारित होगा।

वही मिली जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस ऐश्वर्या अहेर, जो इंडियावाली माँ, कहानी 9 महीने की, प्यार तूने क्या किया और जैसे कई शो का हिस्सा बन चुकी हैं। मिली जानकारी के चलते, वह शो में कृष्णा की दोस्त के रूप में नजर आने वाली है। फैंस इस शो के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

आपको बता दें कि इससे पहले एकता कपूर के चैता, कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य, नागिन 5, ब्रह्मराक्षस और प्रेम बंधन जैसे कई शो धमाल मचा चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...